November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित हल निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का परीक्षण कराकर समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव रंजीत सिन्हा, चन्द्रेश यादव आदि उपस्थित थे।