November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

देवस्थानम बोर्ड के सीईओ ने गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण किया

उत्तरकाशी। गढ़वाल आयुक्त एवं देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी मौजूद रहे।शनिवार को गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने गंगोत्री धाम के दर्शन कर वहां स्नान घाट व साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ-पुरोहितों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। मुखबा जांगला सड़क मार्ग बनाने की तीर्थ पुरोहितों द्वारा मांग की गई। जिस पर कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि वन भूमि के निस्तारण होने के बाद शीघ्र ही सड़क मार्ग बनाने की कार्यवाही कर ली जाएगी। इसके अतिरिक्त आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि वर्तमान में कोविड़ के कारण चारधाम यात्रा स्थगित है, परिस्थितियां अनुकूल रहने पर अगले कुछ महीनों बाद चारधाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। जनपद उत्तरकाशी में कोविड़ के कुछ केस जरूर कम हुए है लेकिन फिर भी सतर्कता व सावधानी बरतनी जरूरी है तथा सरकार द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करना है।इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल, रविन्द्र सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल मौजूद थे।