चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी
रुडकी। मंगलौर विधानसभा के मुंडलाना गांव में तालाब की सफाई न होने के चलते पानी ओवरफ्लो होकर गांव के रास्तों पर बह रहा है। पानी की निकासी न होने के चलते जलभराव की बड़ी समस्या पैदा हो गई है, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान है। ऐसे में ग्रामीणों ने आगामी चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है।परेशान ग्रामीणों ने शिकायत जब ब्लॉक स्तर पर की तो एडीओ पंचायत मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं, गांव के लोग ग्राम प्रधान पर तालाब की सफाई न कराने का आरोप लगा रहे हैं। एडीओ का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। ग्रामीणों को इसमें सहयोग करना पड़ेगा, तभी प्रशासन इस समस्या का समाधान कर पायेगा।बता दें, कि गांव के बीच एक तालाब है। इस तालाब के कारण अब गांव में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन के अधिकारियों से इस समस्या के निदान की गुहार भी लगाई गई। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।

More Stories
विशाल पदयात्रा निकाल, भाजपा ने नकारात्मक एवं अराजक राजनीति को दिया कड़ा संदेश
केन्द्रीय गृह मंत्री के देहरादून आगमन पर पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
कविता चंद ने किलिमंजारो पर बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड