November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मनोज उप्रेती बने सीएमओ देहरादून

स्वास्थ्य विभाग से आज की बड़ी खबर स्वास्थ्य विभाग में शासन ने किया बड़े तबादले
मनोज उपरेती बने सीएमओ देहरादून, शिखा जंगपांगी को बनाया प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय देहरादून लम्बे विवाद के बाद आखिर सरकार ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद 9 डाक्टरों के तबादले की सूची जारी कर दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उत्तरकाशी में नए सीएमओ विकासनगर से डॉ केशर सिंह चौहान को बनाया गया। यहां से वर्तमान सीएमओ डॉ डीपी जोशी को श्रीनगर बाल रोग के पद पर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा टिहरी जनपद में डॉ संजय जैन को सीएमओ बनाया गया। टिहरी के सीएमओ डॉ सुमन आर्य का तबादला प्रभारी निदेशाक महानिदेशालय किया गया। चमोली में नया सीएमओ डॉ केके अग्रवाल को बनाया गया।  यहां से डॉ जीएस राणा को प्रमुख अधीक्षक चमोली पद पर किया गया।