नैनीताल। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को राजभवन नैनीताल में बोट, रिक्शा एवं घोड़ा चालकों को राहत सामग्री वितरित की। इन चालकों की महिलाओं के लिए गरम शाॅल भी दिये। यह राहत सामग्री इन व्यवसायों से जुड़े नैनीताल के सभी चालकों को दी जायेगी।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने इन चालकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए व्यवसाय के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अनुमति मिलने के बाद बोट, रिक्शा, घोड़ा संचालन से आय की स्थिति के बारे में पूछा। सभी चालकों ने राज्यपाल के द्वारा उनके व्यवसाय के विषय पर गम्भीरता से विचार करने पर आभार जताया।
राज्यपाल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को निर्देश दिये कि नैनीताल पंहुचे पर्यटकों के सबसे पहले सीधे सम्पर्क में यही चालक आयेंगे इसलिए इन सभी चालकों का वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय। इस असवर पर परिसहाय आर्मी मेजर मूदित सूद एवं परिसहाय पुलिस रचिता जुयाल उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने बोट, रिक्शा एवं घोड़ा चालकों को राहत सामग्री वितरित की
??

More Stories
विशाल पदयात्रा निकाल, भाजपा ने नकारात्मक एवं अराजक राजनीति को दिया कड़ा संदेश
केन्द्रीय गृह मंत्री के देहरादून आगमन पर पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
कविता चंद ने किलिमंजारो पर बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड