देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कारगी चैक के समीप संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाये जाने पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वैक्सीनेशन केन्द्र में 45 वर्ष से अधिक आयु एवं 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तत्पश्चात दून अस्पताल में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली।
सीएम ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया

More Stories
विशाल पदयात्रा निकाल, भाजपा ने नकारात्मक एवं अराजक राजनीति को दिया कड़ा संदेश
केन्द्रीय गृह मंत्री के देहरादून आगमन पर पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
कविता चंद ने किलिमंजारो पर बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड