देहरादून। संजय भार्गव क्षेत्रीय प्रमुख हडको देहरादून ने नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय से भेंट की तथा हडको का नगर निगम के स्वच्छता मिशन एवम विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग करने के आहवान किया। श्री भार्गव ने पूर्व में नगर निगम में हडको द्वारा किए गए सहयोग की भी चर्चा की जिसमें चुनाभट्टा स्थित रहन बसेरे के निर्माण एवम प्रस्तावित स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हररावाला वार्ड के लिए छोटे गाड़ियों के प्रस्ताव को भी चर्चा हुई। उन्होंने नगर निगम के प्रस्तावित विकास योजनाओं में हडको के वित सहयोग का भी प्रताव दिया साथ ही देहरादून को देश के सबसे स्वच्छ शहरो में लाने के प्रयासों की भी चर्चा की। इसी कड़ी में इकोग्रूप देहरादून द्वारा आगामी बुधवार सुबह 11.00 को इसी कड़ी में प्रस्तावित चर्चा आमंत्रण के लिए आशीष गर्ग अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
हडको देगा नगर निगम देहरादून को स्वच्छ बनाने में सहयोग

More Stories
विशाल पदयात्रा निकाल, भाजपा ने नकारात्मक एवं अराजक राजनीति को दिया कड़ा संदेश
केन्द्रीय गृह मंत्री के देहरादून आगमन पर पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
कविता चंद ने किलिमंजारो पर बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड