November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कांग्रेस ने फूंका भाजपा विधायक सुरेश राठौर का पुतला

भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर महिला से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आज सरकार के खिलाफ कोटद्वार में प्रदर्शन किया…कांग्रेस महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने बाजार में सरकार का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की..इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा विधायक को निष्कासित कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की..वहीं इस दौरान महिलाओं ने देश मे बढ़ रही महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।सोमवार को तहसील के समीप प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी नेता एक के बाद एक महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों में लिप्त पाए जा रहे हैं। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के बाद अब ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लग रहे हैं। लेकिन सरकार कार्रवाई में शिथिलता बरतकर अपने विधायकों को बचाने का प्रयास कर रही है। कहा कि जहां एक और भाजपा के नेता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है। वहीं, दूसरी और इनके विधायक के खिलाफ दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगाए जाते हैं। इससे ये साफ जाहिर होता है कि भाजपा की ये सरकार महिलाओं के सम्मान के प्रति कितनी संवेदनशील है। कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, रोजगार, पलायन, महंगाई सहित सभी मोर्चों में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम जनमानस रिकार्ड तोड़ महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार को उनसे कोई लेना देना नहीं है।