Breaking उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो।
     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार रखा जाय। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल फैनई ,सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, अपर सचिव सोनिका भी मौजूद थे।

Related posts

प्रतिभावान छात्रों को विवेकाधीन कोष से 10-10 हजार रु. के चेक भेंट किए

Anup Dhoundiyal

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में हुआ बीआईएस कॉर्नर का उद्घाटन

Anup Dhoundiyal

देहरादून फैशन वीक के दूसरे दिन दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment