November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सीएम पुष्कर का हुआ स्वागत

ऋषिकेश। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में प्रथम बार आगमन पर छिद्दरवाला एवं रायवाला में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।       इस अवसर पर छिद्दरवाला एवं रायवाला में बड़े उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित  कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का जोरदार स्वागत किया किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  ने कहा है युवा मुख्यमंत्री बनने पर युवाओं सहित सभी वर्गों के अंदर  अत्यंत जोश एवं उत्सव का माहौल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र मोगा, श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, वीरभद्र के मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, देवेंद्र सिंह नेगी, महिला मोर्चा कि अध्यक्ष समा पंवार, नरेंद्र रावत, प्रिंस रावत, रजनी बिष्ट, अनीता राणा, अमर खत्री, आदि सहित महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।