देहरादून। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर है,ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने पहली बार मंत्री बनने के बाद विभाग की बैठक लेते हुए उत्तराखंड में निशुल्क बिजली देने का ऐलान किया है,ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि यदि प्रति परिवार महीने में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करता है,तो उसे बिजली का बिल नहीं भरना होगा,वही 100 से 200 यूनिट के बीच यदि कोई परिवार बिजली खर्च करता है तो उसे 50% बिजली के दाम अदा करने होंगे । हरक सिंह रावत का कहना है कि 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले 8 लाख उपभोक्ताओं को इससे सीधा फायदा होगा। जिससे प्रदेश के गरीब परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी । हरक सिंह रावत का कहना है कि जल्द ही कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव आ जाएगा जिसके बाद निशुल्क बिजली मिलना शुरू हो जाएगा।
उत्तराखण्ड़ में अब मिलेगी मुफ्त बिजली! ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने की घोषणा

More Stories
मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
विशाल पदयात्रा निकाल, भाजपा ने नकारात्मक एवं अराजक राजनीति को दिया कड़ा संदेश