लैंसडोन। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर लैंसडौन विधानसभा के रिखणीखाल ब्लॉक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव ज्योति रौतेला व रिखणीखाल कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बेतहाशा महंगाई बढ़ाई गई है, बेरोजगारी चरम पर है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। वर्तमान सरकार के विधायक द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है इस तरह से आम जनता का शोषण करने का काम मौजूदा सरकार में किया जा रहा है, वही प्रमोद रावत ने सरकार पर आपदा में अवसर खोजने का आरोप लगाया गया, उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार जीरो टॉलरेंस का बहाना करती है और दूरी तरफ इस तरह के वैश्विक महामारी से जुड़े घोटाले सामने आ रहे है। भाजपा सरकार ने कोविड जैसे आपदा के दौरान कुंभ जैसे बड़े महापर्व में भी कोविड टेस्टिंग का इतना बड़ा घोटाला किया । इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंकी नेगी, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी, जिला पंचायत सदस्य विनयपाल , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीनबंधु बलोधी, रविन्द्र रावत, राजेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
विशाल पदयात्रा निकाल, भाजपा ने नकारात्मक एवं अराजक राजनीति को दिया कड़ा संदेश