देरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बीजापुर अतिथि गृह में योगी प्रियव्रत अनिमेष द्वारा आध्यात्म एवं नैतिक आख्यानों पर आधारित पुस्तक ‘मानस मोती’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी प्रियव्रत द्वारा लिखित यह पुस्तक जीवन के प्रत्येक पहलू पर प्रकाश डालने के साथ ही युवाओं को आध्यात्मिक एवं नैतिक ज्ञान की प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मानस मोती में लघु कथाओं के माध्यम से दी गई सारगर्भित शिक्षाएं समाज को भी प्रेरणा प्रदान करेंगी। पुस्तक के विमोचन के लिये लेखक योगी प्रियव्रत अनिमेष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिक्किम सरकार की परियोजना निवेश आयुक्त मृणालिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे

More Stories
मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग