October 25, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रहीः गणेश कुडियाल

देहरादून। आप नेता गणेश कुडियाल ने कहा था कि बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त हैं लेकिन केंद्र सरकार महंगाई रोकने में असफल साबित हुई है। आज बेरोजगार युवा सड़कों पर रोजगार के लिए दर.दर भटक रहा हैए लेकिन बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वही हालत किसानों की है। भाजपा शासनकाल में किसानों की स्थिति बदहाल हो गई है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के कर्ज माफ नहीं कर पाई है। महिला सुरक्षा को लेकर भी आप नेता गणेश कुडियाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैंए लेकिन सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।