November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मुख्य सचिव ने की सभी जनपदों के सीडीओ से भेंट

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु से बुधवार को सभी जनपदों से सीडीओ के साथ बैठक की। मुख्य विकास अधिकारियों ने अपने अनुभअ और सुझाव साझा किए।मुख्य सचिव ने कहा कि पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ रिफॉम्र्स पर फोकस किया जाना चाहिए। काम करते हुए उत्साह में कमी नहीं लानी चाहिए। कोई भी काम आपके लिए छोटा हो सकता है, पर उस जरूरतमंद के बारे में सोचिए जिसकी एक छोटी सी सहायता से उसका जीवन बदल जायेगा।मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों से अपनी सेवा के दौरान के अनुभव एवं सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें लगातार आयोजित की जानी चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान बनाते समय सभी संबंधित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य के साथ प्लान तैयार किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाई जानी चाहिए, ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ अर्जित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार भी उपस्थित थीं।
/