November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दून में पायलट खोलेंगे मोर्चा

देहरादून। कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाने के लिए देशभर में 23 प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। लोगों की परेशानी को उजागर करने के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को इसमें शामिल किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले 23 नेताओं में कमलनाथ, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे और मनीष तिवारी शामिल हैं। देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा और लोगों के लिए राहत की मांग की थी। उन्होंने कहा, कि वह सरकार को सावधान कर रहे हैं कि अगर आप यह दिखावा करते हैं कि महंगाई नहीं है तो उच्च मुद्रास्फीति का मुद्दा दूर नहीं होगा। गौर करने वाली बात यह भी है कि कांग्रेस के अंदर नाराज वरिष्ठों के गुट के नेताओं को भी देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने भेजा जा रहा है। आनंद शर्मा जयपुर, शशि थरूर चेन्नई, मनीष तिवारी अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।