November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े भक्त 

देहरादून। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तड़के से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरु हो गई थी। बारिश के बाद भी भक्त बड़ी तादात में पूजा-अर्चना पहुँचे। हर-हर महादेव के जयकारे शिवालय गूंजते रहे।
सोमवार सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। लेकिन भक्तों की भीड़ ने सारे नियम कायदे ताक पर रख दिए। दून के टपकेश्वर मंदिर सहित अन्य राज्य के शिवालयों तीर्थनगरी, धर्मनगरी के अलावा बागनाथ मंदिर, बैजनाथ मंदिर सहित कई मंदिर आस्था के केंद्र है। सावन माह में की गई शिव उपासना बहुत ही फलदायी होती है और इसका फल बहुत जल्दी मिलता है। सभी श्रद्धालुओं से मास्क पहनकर आने की अपील की है। मैदानी क्षेत्रों में सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है।