November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया मंडी का लोकार्पण

नई टिहरी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नरेंद्रनगर में जिले की पहली कृषि मंडी स्थल का कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने लोकार्पण किया। अब काश्तकर यहां पर अपने उत्पाद लाकर बेच सकेंगे।सोमवार को नरेंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में मंडी स्थल का लोकार्पण करते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि टिहरी और उत्तरकाशी के काश्तकारेां को अपने फल, सब्जी और अनाज बेचने के लिए अब मैदान में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें नरेंद्रनगर में बनी मंडी में ही उत्पादन बेचने की सुविधा मिल सकेगी। यहां पर दस कोल्ड स्टारेज भी बनाए गए हैं जिसमें फसल का उचित दाम न मिलने पर फसल को सुरक्षित भी रखा जा सकेगा। एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से मंडी स्थल का निर्माण किया गया है। यहां पर आढ़ती आकर काश्तकारों की फस्ल खरीद सकेंगे। पहाड़ के काश्तकारों को यहां पर मंडी खुलने से अब मैदानों में माल लेकर जाने में आने वाले खर्च की बचत की भी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी आदि मौजूद रहे।