November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

युवा संवाद में आप नेता कर्नल कोठियाल ने पलायन के लिए नीतियों को ठहराया जिम्मेदार

-कहा, नीति और नियति हो तो रुक सकता है पलायन
पिथौरागढ़। युवा संवाद के लिए पूरे प्रदेश में युवाओं से सीधी बात करने के लिए आप नेता कर्नल अजय कोठियाल आज पिथौरागढ पहुंचे। पिथौरागढ़ पहुंच कर सबसे पहले उन्होंने, प्रदेश की खुशहाली और उत्तराखंड पुनर्निर्माण के लिए, मां उल्का देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद कर्नल कोठियाल ने, शहीद स्मारक जाकर शहीदों को नमन करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने बड़े गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। युवाओं के जोश को देखते हुए कर्नल साहब ने भी गर्मजोशी से युवाओं से मुलाकात की। अपने संवाद में उन्होंने बताया, पहली बार उन्हें पिथौरागढ़ आने का मौका मिला है,और पिथौरागढ़ में शहीद स्थल पर जाकर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें ये एहसास हुआ कि उत्तराखंड की माटी कितनी महान है जहां हमेशा वीर योद्धाओं ने जन्म लिया और देश के लिए समय समय पर अपनी कुर्बानी दी। युवाओं से बात करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा, उत्तराखंड नवनिर्माण का जो सपना देखा है वो युवाओं के भागेदारी के बिना अधूरा है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की प्राकृतिक संपदाओं  से लेकर अन्य संपदाओं को बिकने से रोकने के लिए ठोस नीति की पैरवी की। प्रदेश में सशक्त भू कानून की पैरवी करते हुए उन्होंने कहा, भू माफियाओं ने इस प्रदेश की जमीनों को खुर्द बुर्द कर दिया है और अगर अभी भी इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो वो दिन दूर नहीं जब पहाडो से लेकर बर्फ से ढके हिमालय भी इन माफियाओं द्वारा बेचे जाएंगे। उन्होंने, उत्तराखंड के लोगों के सुरक्षित भविष्य के लिए सशक्त भू कानून की पैरवी को बेहद जरूरी बताया जिसके लिए आप पार्टी  लगी हुई है। इस दौरान उन्होंने युवाओं के कई सवालों के जवाब बेबाकी से दिए।  पलायन  पर बोलते हुए उन्होंने कहा,आज उत्तराखंड के युवाओं की मजबूरी के साथ  पलायन यहां के लोगों की जिंदगी में नासूर की तरह घुस चुका है ।उन्होंने कहा, पहाडों में मूलभूत  सुविधाओं के अभाव में आज युवाओं को मजबूरन पलायन करना पड़ रहा है ,अगर सरकार सभी व्यवस्थाएं पहाड़ों में कर दे तो ,कोई भी अपने गांवों को  छोड़कर पलायन को मजबूर नहीं होगा। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा,यह सरकारों  की खामियां हैं ,जो हमारे प्रदेश के युवा भुगत रहे हैं । उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की वजह से पलायन हो रहा है ,लेकिन अगर यही मूलभूत सुविधाएं पहाड़ों में दे दी जाएं ,तो शायद पलायन पर लगाम लग सकती है और आम आदमी पार्टी की सरकार अगर बनती है तो, जिस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने काम करके दिखाया है ,उसी तरह उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।