November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

केदारनाथ, पंचकेदार मन्दिर समूहों के संरक्षण हेतु “पंचकेदार सीक्रेट लैण्ड स्कैप समिति” का होगा गठन: महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं एवं धर्मस्व मंत्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के साथ शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।प्रदेश में धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक बैठक शुक्रवार को पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उनके सुभाष रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार श्री तरूण विजय भी उपस्थिति थे।
बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने देहरादून स्थित शौर्य स्थल में विद्युत संयोजन किए जाने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण स्तर से उक्त कार्य कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि लखऊड्यार अल्मोड़ा एवं चौरासी कुटिया ऋषिकेश को संरक्षित किए जाने हेतु संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया जाएगा।श्री महाराज ने बैठक के दौरान कहा कि केदारनाथ एवं पंचकेदार मंदिर समूहों के संरक्षण हेतु पंचकेदार सेक्रेड लैण्ड स्कैप समिति का गठन कर समय-समय पर समिति की बैठक आहूत की जाएगी।बैठक में पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर, आर. एस. फोनिया सलाहकार INTACH एवं पूर्व डायरेक्टर जनरल, ए. स. आई. तथा जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून जयपाल चौहान आदि उपस्थित थे।