-पहले चरण में खुलेगें 9 से 12 कक्षा तक के स्कूल
-दूसरे चरण में 16 अगस्त से 6 से 8 तक के स्कूल खुलेंगे
देहरादून। प्रदेश सरकार ने आगामी 2 अगस्त से कक्षा 6 से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया था। ऐसे में अब शासन-प्रशासन की ओर से इस फैसले में कुछ बदलाव किया गया है। आगामी 2 अगस्त को पहले चरण में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोला जाएगा।
पहले के निर्णय में सरकार ने थोड़ा बदलाव किया है। अब कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए दूसरे चरण में स्कूल खुलेंगे। स्कूल खुलने का दूसरा चरण आगामी 16 अगस्त से शुरू होगा। यानी 16 अगस्त से स्कूलों को खोला जाएगा। शिक्षा सचिव राधिका झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसकी एसओपी देर शाम तक जारी कर दी गई। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूलों को खोले जाने को लेकर कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही सभी स्कूलों को अपनी खुद की एसओपी तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। गौरतलब है कि शिक्षा सचिव द्वारा सभी स्कूल संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक है, वह स्कूल अपने स्तर पर दो पालियों में कक्षाएं चलाने का निर्णय ले सकते हैं।

More Stories
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की बेटी डॉ. पूजा गौड़ ने बढ़ाया देश का मान
दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की