November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने ली बैठक 

देहरादून। आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायी सचिव हीरा सिंह बोनाल एवं विधानसभा के प्रभारी सचिव के संग बैठक की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र से संबंधित विधायी कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।
      विधानसभा भवन में आज बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने 23 अगस्त से आहुत होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा वार्ता की। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पूछे जाने पर प्रभारी सचिव सिंघल ने अवगत किया कि माननीय सदस्यों द्वारा अभी तक 697 प्रश्न विधानसभा को प्राप्त हो चुके हैं। प्रभारी सचिव ने बताया कि सत्र से संबंधित सभी तैयारियां को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।