November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दसवीं की परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली राशि को स्पीकर ने किया सम्मानित

ऋषिकेश,। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक प्राप्त कर वरीयता सूची में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा राशि अरोड़ा को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।
         विधानसभा अध्यक्ष ने राशि अरोड़ा के ऋषिकेश स्थित अपर गंगानगर निवास पर पहुंचकर शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर होनहार छात्रा को सम्मानित किया। वही श्री अग्रवाल ने राशि अरोड़ा के परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
          इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राशि अरोड़ा को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होंने आशा व्यक्त की है कि ऋषिकेश की बेटी भविष्य में भी पूरी लगन एवं मेहनत से एक लक्ष्य बनाकर उसे हासिल करने में सफलता प्राप्त करेगी साथ ही परिवार सहित प्रदेश का नाम रोशन करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रकार की परीक्षाओं में ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं की सफलता के लिए शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर राशि अरोड़ा के पिता प्रवीण अरोड़ा, माताजी रितु अरोड़ा, नानी कृष्णावंती, कृतिका अरोड़ा, दीवान चंद अरोड़ा, सुमित पवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।