November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

डीएलएड प्रशिक्षितों के लिए आंदोलन करेगा उक्रांदः सेमवाल

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने आज देहरादून शिक्षा निदेशालय में आंदोलनरत डायट डीएलएड प्रशिक्षितों के धरना स्थल पर जाकर उन्हें अपना समर्थन दिया। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में क्.म्स.म्क प्रशिक्षितों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा निदेशक से भी मिला।
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार की मंसा डायट डीएलएड को ज्वाइनिंग देने की नहीं है, इसीलिए उनका मामला कोर्ट में उलझा दिया गया है। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर सरकार 22,000 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी लगाने का दावा कर रही है, वहीं बेरोजगार पिछले 5 सालों से जॉइनिंग लेटर के लिए तरस गए हैं। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि शिक्षा मंत्री इन प्रशिक्षित को रोज नया आश्वासन दे रहे हैं, जबकि अधिकारी शासन को गुमराह कर रहे हैं और सरकार कोर्ट में सही पैरवी नहीं करा रही है। यूकेडी नेता वीरेंद्र रावत ने मांग की कि डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को प्राथमिकता से नियुक्त दी जानी चाहिए। यूकेडी ने शिक्षा विभाग को इस पर उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करने के लिए दो दिन का समय दिया है, उसके बाद आंदोलन उग्र करने पर विचार किया जाएगा। यूकेडी युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा रावत ने आंदोलन रत प्रशिक्षितों हर सहयोग का आश्वासन दिया है।