November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

रक्षाबंधन पर आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि बहनों को सीएम पुष्कर धामी का तोहफा

रक्षाबंधन पर आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि को एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि को एक-एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों को ये एक छोटा सा उपहार है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों का राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से कोविड से लङाई में उनकी बहुत बङी भूमिका रही है। राज्य सरकार इनके कार्यों का सम्मान करती है।