Breaking उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय कल्याण सिंह का सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछङों, दलितों और वंचितों की लडाई लडी। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार क़ुर्बान कर दी थी। उनका अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह जी एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। इसी के चलते आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था। उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।     इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक हरबंस कपूर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए सेतु आयोग ने सौंपी मुख्यमंत्री को रिपोर्ट

Anup Dhoundiyal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया इंद्रमणि बडोनी एवं भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर किया माल्यार्पण

Anup Dhoundiyal

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सत्यमित्रानन्द गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

News Admin

Leave a Comment