November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भरभराकर गिरा रानीपोखरी पुल, कई लोग हुए चोटिल

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश से उफान पर आई नदियों ने अब मैदानी इलाकों में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस बार बारिश से विकराल हुई नदियों ने राजधानी देहरादून के कई हिस्सों में तबाही मचाई है। सुबह ही मालदेवता की तरफ जाने वाली सड़क को बरसाती नदी अपने साथ बहाकर ले गई, तो वहीं, 12.20 बजे के करीब रानीपोखरी स्थित नदी के ऊपर बना पुल भी भराभराकर गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बरसाती नदी पुल के नीचे से गुजर रही थी और ऊपर से गाड़ियां सवारी लेकर देहरादून की तरफ आ रही थीं। अचानक पुल का बीच का हिस्सा ढह गया। गनीमत यह रही कि अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। रानीपोखरी से आई तस्वीरें इस बात की तस्दीक कर रही हैं कि जिस वक्त यह हादसा हुआ होगा और उस वक्त जो लोग सफर कर रहे थ। उनका क्या हाल हुआ होगा। वहीं, अब इस पुल के टूटने से एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी अब दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह पुल ऋषिकेश-देहरादून को जोड़ने वाला सबसे बड़ा पुल है।