April 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

धरातल पर उतर रही है सीएम की घोषणाएंः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मानवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय स्थिति के अनुरूप घोषणाएं कर रहे हैं और उनकी सभी घोषणाएं पूरी हो गई है या प्रगति पर है। उन्होंने विपक्ष के द्वारा खनन और नियुक्तियो को लेकर आरोप प्रत्यारोप को दुर्भावना से प्रेरित बताया।
श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस को पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के आलोक में झाँकना चाहिए कि किस तरह नियुक्तियो में लेन देन हुआ और चहेतो को कैसे लाभ पहुचाकर बेरोजगारों के हको पर डाका डाला गया। विधान सभा में हुई नियुक्ति इसका उदाहरण हैं। सरकार खनन को राजस्व का स्रोत मानती हैं,लेकिन भाजपा के कार्यकाल में अवैध खनन को संरक्षण नहीं मिला। जबकि कांग्रेस सरकार में खनन की नीति भी अपने लोगों की सुविधा के हिसाब से बनायीं जाती थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में  संविधान के अनुरूप सभी अधिकार सुनिश्चित किये गये हैं और किसी को भी कानून के उल्लंघन की इजाजत नहीं हो सकती। कानून सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए है और उसमें किसी तरह शक करना मंशा को दर्शाता हैं। श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष के बजाय उकसाने की राजनीति कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यही कारण है कि आज देश में हासिये पर खिसकती जा रही है।