देहरादून। दो दिवसीय उमा शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि कम्यूनिटि सेंटर में हो गई। प्रदर्शनी में लोगों ने त्यौहरों के मद्देनजर जम कर शॉपिंग की जिससे महिला उद्यमियों के चेहरे भी खिले हुए दिखे।
प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा नेता जितेंद्र नेगी एवं वरिष्ठ समाजसेवी रमा गोयल सहित उमा की संस्थापक उमा मांगलिक ने किया। प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर किसी को मात्र यही उम्मीद की त्यौहरों के इस मौसम में लोग खूब खरीदारी करें। इस मौके पर आगंतुकों के लिए सरप्राइज लक्की ड्रा और गिफ्टस भी रखे गए थे। लोगों ने त्यौहारों को देखते हुए जमकर शॉपिंग की। इस मौके पर आयोजक वर्षा मांगलिक ने बताया कि प्रदर्शनी में न सिर्फ देहरादून दिल्ली, मेरठ, जयपुर, मुरादाबाद, आदि शहरों से भी लोगों ने स्टॉल लगाए हुए है। उन्होंने बताया कि अभी आज भी प्रदर्शनी चलेगी और उन्हे उम्मीद है लोग आएंगे और खूब शॉपिंग भी करेंगे।
त्योहारों के लिए सजा उमा शॉपिंग फेस्टिवल, लोगों ने जमकर की खरीदारी

More Stories
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट
मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए
हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम