ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह यहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट देहरादून एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रदेश, महासचिव राजपाल खरोला, जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चैधरी, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, कांग्रेस नेता मोहित उनियाल आदि ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एंव उत्तराखंड सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ संगठन और चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भावी रणनीति और अन्य कार्यक्रमों की तैयारी पर प्रदेश के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी यादव दो दिवसीय दौरे पर पहंुचे उत्तराखण्ड, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता