मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर पेयजल मंत्री श्री विशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका श्री राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं श्रीसुशील कुमार,आईजी श्री निलेश आनंद भरणे,जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।
CM ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता