November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सरकार के काम-काज पर आधारित गीतकार सुभाष बड़थ्वाल गीतों का सीएम ने किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में गीतकार सुभाष बड़थ्वाल द्वारा निर्मित दो गीतों का विमोचन किया।
यह दोनों ही गीत पुष्कर सिंह धामी सरकार के कामों सहित पिछले 4 वर्ष के उत्तराखंड सरकार के कामों और केंद्र सरकार के कामों पर आधारित है।
इस अवसर पर सुभाष बड़थ्वाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय अजेद्र, राजीव तलवार, हरीश चमोली, विश्वजीत नेगी, आदित्य बड़थ्वाल मौजूद थे।