November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

श्याम बोहरा होंगे आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार

देहरादून। आम आदमी पार्टी द्वारा आज विधानसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की गई है, जिसमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र से श्याम बोहरा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। श्याम बोहरा ने पार्टी के हाईकमानओं को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि  यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि आज मुझे मसूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए एक प्रत्याशी के रूप में चुना गया है। यह हमारे मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों के लिए गर्व की बात है कि आज एक साधारण व्यक्ति को पार्टी ने इस लायक समझा और मसूरी विधानसभा क्षेत्र से 2022 के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। मैं अपने सभी सहयोगी एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं कि उनके सहज प्रयास से मैं यहां तक पहुंचा हूं। मैं मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं जनता को धन्यवाद देता हूं  और निवेदन करता हूं कि आप सब मिलकर इस सिलसिले को आगे जारी रखेंगे और मसूरी विधानसभा क्षेत्र से मुझे विजई बनाएंगे।