November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आप के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, 9 प्रत्याशियों के नामों की हुई घोषणा

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने आज अपने 9 अन्य प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है जिसमें गढ़वाल से पांच जबकि कुमाऊं से 4 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
आपके प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अन्य सभी दलों से प्रत्याशी घोषित करने में सबसे आगे निकल चुकी है और अब तक कुल 51 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा चुका है जिनमें से 9 प्रत्याशियों की घोषणा आज आप पार्टी द्वारा की गई है। पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग उत्तम भंडारी, सहसपुर भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा, झबरेड़ा राजू बिराटिया, डीडीहाट दीवान सिंह मेहता, लाल कुआं चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता आनंद सिंह राणा और खटीमा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि अन्य बच्चे 19 नामों की घोषणा भी आम आदमी पार्टी द्वारा जल्दी कर दी जाएगी ताकि सभी प्रत्याशियों को जनता के बीच जाने का पूरा मौका मिल सके और जनता भी अपने प्रत्याशियों के बारे में जान सके। उन्होंने सभी 9 प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनाव के लिए डटकर तैयारी करने के निर्देश भी दिए हैं।