November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अग्निशमन विभाग के निष्प्रयोज्य घोषित वाहन की नीलामी 31 जनवरी को

देहरादून। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया है कि 31 जनवरी को समय प्रातः 10 बजे फायर स्टेशन देहरादून में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के निष्प्रयोज्य घोषित वाहन की निलामी की जानी है। निलामी में पुलिस मुख्यालय द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित वाहन (संख्या यूए07एफ 9622 वाटर टेण्डर टाटा ट्रेबो एलपीटी 1109 मॉडल 2003) की सार्वजनिक निलामी 31 जनवरी 2022 को प्रातः 10 बजे फायर स्टेशन देहरादून में प्रारम्भ कि जायेगी इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि को फायर स्टेशन देहरादून में उपस्थित होंगे। निलामी के शर्तों के अनुसार निलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति को धरोहर के रूप में धनराशि 20,000.00 अगिम्र जमा कर टोकन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक प्राप्त करने होंगे। वाहन की निलामी शर्ते फायर स्टेशन देहरादून के एवं जनपद के सभी थानों के नोटिस बोर्डाे पर देखे जा सकते है।