November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्तराखंड, 35 नौकरशाह इधर से उधर

राज्य सरकार ने चुनाव से पहले राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। 24 आईएएस अफसरों समेत कुल 35 अफसरों के विभागों में फेरबदल किया गया है या स्थानांतरण किया गया है।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राज्य संपत्ति एवं सूचना प्रौद्योगिकी वापस लिया गया है। सचिव अमित नेगी को सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा वापस लिया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना निदेशक यूजीवीएस आरईएपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई हैै। सचिव सैलेश बगोली को सचिव आबकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव नितेश कुमार झा को सचिव तकनीकी शिक्षा की अतिक्ति जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव सचिन कुर्वे को ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, श्री कुर्बे से सचिव आबकारी की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सचिव श्रीमती सौजन्या से उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सचिव हरबंश सिंह चुघ से सचिव श्रम एवं अध्यक्ष भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी वापस ली गई है। जिलाधिकारियों में उधमसिंह नगर की जिलाधिकारी सुश्री रंजना का स्थानांतरण कर उन्हंे शासन में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युगल किशोर पंत को उधमसिंह नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कुमाउं कमिश्नर सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का कमिश्नर बनाया गया है।