November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आप के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में पूर्व सैनिकों के समर्थन में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

-मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिक आम आदमी पार्टी के विधानसभा संयोजक श्याम बोहरा के साथ

देहरादून। आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में पूर्व सैनिकों के समर्थन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्याम  बोहरा जी ने की। अपने कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए श्याम बोरा जी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के देहरादून आगमन के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों ऐसे पूर्व सैनिक हैं जो मुझसे संपर्क कर रहें हैं एवं उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी की जो रणनीति है वह उत्तराखंड के सैनिकों के लिए बहुत ही सराहनीय है, आज तक जितने भी राजनीतिक दल उत्तराखंड में सरकार बनाई है उन्होंने इससे पूर्व कभी भी पूर्व सैनिकों के बारे में इतना नहीं सोचा है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के  बहुत तो ऐसे पूर्व सैनिक है जो हमारे अन्य कार्यकर्ताओं के संपर्क में है एवं उन्होंने कहा है कि हम जरूर आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में सरकार बनाने का मौका देंगे और मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिक आम आदमी पार्टी एवं श्याम बोरा जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं।
बताते चले कि आप की गारंटी योजनाओ एवं उसके धोषणाओं से उत्तराखंड के लागों का हौसला बढ़ रहा है एवं जनता का समर्थन मिल रहा है। जिसमें 01 करोड़ रूपये शहीदों के परिजनों को मिलना, पूर्व सैनिको को रिटायरमेंट के बाद सरकारी नौकरी देना, उत्तराखंड के लागों फ्री बिजली 24 धंटे देना, युवाओं को रोजगार देना एवं बेरोजगरी भत्ता देना, मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराना एवं उत्तराखंड के प्रत्येक 18 वर्ष से ऊपर के महिलाओं को हर महीने 1000 रूप्ये आम आदमी पार्टी के सरकार की ओर से दिया जाना शामिल है। इस कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सुदेश सैनी,कविता क्षेत्री, विनीता क्षेत्री, मधु क्षेत्री, यामिनी सिंह आले, राजेश आले, दुर्गा गुरुग, संजय क्षेत्री, गौरव उनीयाल, रवि कार्की, निशा कार्की, महेश बोहरा, दिल कुमारी, चित्रबहादुर, मीना आले, राजेश कुमार आले, नवीन छेत्री, दिलबहादुर, अजय बहादुर, ऐन बी खत्री आदि उपस्थित रहे ।