October 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन सिसोदिया ने किच्छा में किया जनसंपर्क

रुद्रपुर। चुनावी दौरे पर उत्तराखण्ड आए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुरूवार को रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान आयोजित  प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की।  उन्हांेने किच्छा विधानसभा के जवाहरनगर क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी को लेकर प्रदेश के लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की जनता को ठगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता को चार गारंटी दी है। सरकार में आते ही इन गारंटी को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ अपना पेट भरने का काम किया है। आज भी उनकी बैंक बैलेंस देखेंगे तो सब कुछ साफ हो जाएगा। आप की लोकप्रियता को देख दोनों ही दल घबराए हुए है। वहीं, मनीष सिसोदिया ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से आप के समर्थन में वोट करने की अपील की।