October 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

चुनाव ड्यूटी पर उत्तराखण्ड आए 30 जवान कोरोना पॉजिटिव

पौड़ी।  जिले के कोटद्वार में बीएसएफ के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की ड्यूटी में तैनात थे। सभी जवानों की ड्यूटी कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसएफ  के जवानों की ड्यूटी लगी है. ड्यूटी पर जाने से पहले सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें से 30 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले है। कोरोना पॉजिटिव निकले सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोटद्वार सीओ केएल कोहली ने बताया कि बीएसएपी की 50वीं बटालियन की ई कंपनी के 82 जवान को कोटद्वार विधानसभा में ड्यूटी के लिए भेजा गया था, जिसमें से 30 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जवान भुज बॉर्डर से आए थे।