November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जानिये रामनगर पर क्या बोले हरीश रावत, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस ने उत्तराखंड की रामनगर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। उनके रामनगर से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस का एक धड़ा विरोध कर रहा है। विरोध करने वाले वो हैं, जो कभी उनके सबसे खास हुआ करते थे। इस बीच, रावत ने एक बयान जारी किया है, जिसके अनुसार, वो बहुत समय से चाह रहे थे कि रामनगर से चुनाव लड़ें। पार्टी ने उनको रामनगर से लड़ने का अवसर दिया, इसके लिए वो आभारी हैं। इससे साफ है कि रावत किसी और सीट से नहीं, बल्कि रामनगर से ही चुनाव लड़ेंगे।सोशल मीडिया पोस्ट पर रावत लिखते हैं, बहुत समय से रामनगर से चुनाव लड़ने की आकांक्षा थी। उन्होंने रामनगर से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए कहा, मैंने अपने राजनीतिक जीवन की अ-आ, क-ख भी रामनगर में ही सीखी।रावत ने रामनगर के उन लोगों को याद किया, जिन्होंने उन्होंने राजनीति के बारे में जाना। वो कहते हैं, उस समय के बहुत सारे साथी, सहयोगी आज भी मुझे बहुत याद आते हैं, क्योंकि उस समय की दोस्ती निश्चल दोस्ती होती थी। उसमें आज की राजनीति के छल, फरेब, घमंड, अहंकार आदि नहीं थे, जैसे दिखते थे, वैसे ही कहते थे।