ऋषिकेश – कांग्रेस की तीसरी सूची जारी होेने के साथ ही नरेंद्र नगर सीट पर भी स्थिति साफ हो गयी है। आखिर जो कयास लगाये जा रहे थे वही हुआ। भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुये ओम गोपाल रावत चुनावी मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस ने ओम गोपाल को प्रत्याशी घोषित किया है।भाजपा से टिकट नहीं मिलने से ओम गोपाल रावत खासे नाराज हो गये थे। नाराजगी के साथ ही उन्होंने बगावती तेवर भी दिखाने शुरू कर दिये थे जो लगातार मीडिया सुर्खियां बनती रहीं। कयास व अटकलें लगाये जाने लगे कि ओम गोपाल कांग्रेस का दामन थामने जा रहे थे। इन्हीं सियासी अटकलों के बीच ओम गोपाल कांग्रेस में शामिल हुये और कांग्रेस ने उन्हें नरेंद्र नगर से प्रत्याशी घोषित भी कर दिया है। अब नरंेद्र नगर सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की स्थिति साफ हो गयी है। भाजपा से कद्दावर नेता सुबोध उनियाल मैदान में हैं तो कांग्रेस से ओम गोपाल रावत। कौन मैदान मारता है यह तो जनता को ही तय करना है।
नरेंद्र नगर में सुबोध और गोपाल के बीच होगा मुकाबला

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता