November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जुमलेबाजी से छला गया लैंसडोन, अनुकृति ने चलाया सियासी बाण, पढ़िये पूरी खबर

संवाददाता, देहरादून
कालौंडांडा की सियासी पिच पर सियासी बाणों की बौछार हो रही है। मैदान मारने की कामना से लेकर मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी जनता के द्वार हैं। इस क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाई ने एक बार फिर भाजपा पर प्रहार किया है। उन्होंने उनके निशाने पर सिटिंग विधायक महंत दिलीप भी रहे।दरअसल, लैंसडाउन विधानसभा के अंतर्गत पटोटिया स्थित थान सिंह महाविद्यालय के मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार अनुकृति गुसाई के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया ।अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड से हमारे परिवार के पुराने रिश्ते हैं। देवभूमि में जो सरकार चल रही है वह उत्तराखंड में विकास नहीं कर पा रही है। उत्तराखंड की जनता को भाजपा ने बड़े-बड़े सपने दिखाए और वह सपने 5 साल में टूट गए हैं। हमारी सरकार आई तो विकास कार्य को गति दी जायेगी। कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाई ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार लैंसडाउन विधानसभा का चैमुखी विकास किया जाएगा। विधानसभा में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ,बेहतर आधुनिक शिक्षा और महिलाओं और युवाओं के लिए बेहतर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। विधानसभा पिछले 10 वर्षों से विकास को तरस गई है। संचार व्यवस्था ठप हैं। सड़के टूटी हुई हैं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, 10 वर्षों से लैंसडाउन विधानसभा की की जनता जुमलेबाजी का शिकार हो रही है। हमारी सरकार आने पर इस क्षेत्र में विकास को गति दी जाएगी। इस मौके पर नैनीडांडा विकास खंड क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी कुलदीप रावत ने अन्य को अपना समर्थन दिया। साथ ही भाजपा के लगभग 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जंग बहादुर नेगी द्वारा की गई कार्यक्रम में बी.एल मधवाल,प्रदीप गुसाईं ,उपदेश सिंह बिष्ट, रंजना रावत, रश्मि पटवाल,मनीष सुंदरियाल जैसे कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र बिष्ट महामंत्री कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।