उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश होने से ठंड का असर तेज हो गया है। बर्फबारी की भी खबरंे हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने तीन व चार फरवरी को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल के जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया है।सुबह से ही पूरे प्रदेश भर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन व चार फरवरी को कुमाऊं मंडल के जिलों में ओरेंज अलर्ट है। नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर जिले में कई स्थानों पर भारी से भारी बारिश पूर्वानुमान है।
मौसम ने ली करवट| झमाझम बारिश व बर्फबारी| पढ़िये पूरी खबर

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता