November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आप का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए त्रिलोक

देहरादून: आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में विधिवत रूप से शामिल हुए त्रिलोक सजवान । ऋषिकेश में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सजवान की गरिमामय उपस्थिति में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने उन्हें कांग्रेस में शामिल किया ।

इस अवसर पर त्रिलोक सजवान ने आम आदमी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तौर पर कार्य कर रही है और चुनाव में टिकट बेचे जा रहे हैं आज प्रदेश को अनुभवी विकासोन्मुख सोच की जरूरत है और सही मायने में कांग्रेस ही प्रदेश का विकास कर सकती है । उनके साथ सतेंद्र उनियाल ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस के मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षि,महेश जोशी, राकेश सिंह,ललित मोहन मिश्रा उपस्थित रहे ।