November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

देहरादून यूआर संवाददाता।अपने उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। 22 फरबरी से मौसम बरसो रे मेघा हो सकता है। ऐसा मौसम विभाग का कहना है। मौसम विभाग की मानंे तो 22 फरबरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ होने का पूर्वानुमान है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।23 फरवरी को गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्र में तथा कुमाऊं के पिथौरागढ़ बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य इलाकों में भी बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ होने की उम्मीद है। इसके अलावा 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।