November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 23 के बाद फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यह सर्दियों की आखिरी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है, जिसके बाद मौसम में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि जाते-जाते होने वाली बारिश और बर्फबारी से कुछ देर के लिए ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, लगभग सभी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इस दौरान गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में वर्षा हो सकती है। दूसरी ओर, कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व चंपावत में भी बारिश होने की संभावना रहेगी। प्रदेश के 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है। आमतौर पर मार्च की शुरूआत से मौसम में गर्माहट तेज हो जाती है। सीजन की इस आखिरी बारिश के बाद मौसम में ठंड़क में कमी और गर्मी में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।