October 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आग से चार दुकानें जलकर खाक

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में हरिद्वार रोड स्थित कृषि मंडी समिति गेट के पास बीती रात चार दुकानों में आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रूपए का माल जलखकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। हाल फिल्हाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात हरिद्वार रोड कोयल घाटी के पास पान की दुकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फलों की तीन दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई। आग लगते देख मंडी में अपना माल लेकर आने वाले व्यापारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। किन्तु तब तक चारों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया था। पान की दुकान चलाने वाले महेंद्र मद्धेशिया ने आग लगने का कारण रंजिश बताया।ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि कोयल घाटी स्थित देर रात्रि में एक पान की दुकान और फलों के तीन खोखो में आग लग गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।