October 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

गंगनहर में डूबे छात्र का शव बरामद

रुड़की। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 28 फरवरी को गंगनहर में बहे छात्र का शव आसफनगर झाल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 28 फरवरी को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के सेवंथ डे स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाला नागालैंड का छात्र गंगनहर में डूब गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम युवक की तलाश में जुटी हुई थी। छात्र अनोखा पुत्र ककियो निवासी नागालैंड रुड़की स्थित अपने एक साथी के साथ एक होटल पर खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद वह गंगनहर किनारे चला गया था। जहां पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा था। छात्र को गंगनहर में गिरते देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते वो नहर में डूब गया। वहीं सोलानी पुल से लेकर गणेशपुर पुल तक एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन अभियान चलाए हुई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को छात्र का शव आसफनगर स्थित झाल से बरामद कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।