October 24, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महिला दिवस पर महिला शिक्षकों को किया सम्मानित

देहरादून। डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्‍मानित किया। उत्‍तराखंड, उत्‍तर प्रदेश और बिहार की महिला शिक्षकों को लाखों बच्‍चों के शुरुआती वर्षों के जीवन में प्रभाव उत्‍पन्‍न करने और व्‍यवहार में बदलाव लाने में योगदान देने के लिए एक समारोह में सम्‍मानित किया। समारोह के दौरान महापौर मृदुला जैसवाल वाराणसी में ऑल-वुमन पिंक स्‍कूटी रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें 100 से ज्‍यादा महिला शिक्षकों ने भाग लिया और इसका उद्देश्‍य सर्वश्रेष्‍ठ स्वच्छता प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा, महापौर ऊषा चौधरी काशीपुर में उन महिला शिक्षकों को सम्‍मानित किया, जिन्‍होंने स्‍कूल के बच्‍चों के साथ काम कर उन्‍हें समाज में बदलाव लाने में मदद करने वाला सदस्‍य बनने में मदद की है। देश के भविष्‍य के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और स्‍वच्‍छता परिणामों की नींव को मजबूत करने के उद्देश्‍य से डेटॉल बीएसआई के स्‍कूल शिक्षा कार्यक्रम को सुनिश्चित करने में महिला शिक्षकों ने एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। डेटॉल बीएसआई उन महिलाओं को भी सलाम करता है, जो पूर्वाग्रहों, रूढ़ियों और भेदभाव को खत्‍म करना चाहती हैं और सभी के लिए एक जैसे समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहती हैं।
इस भागीदारी पर बोलते हुए रवि भटनागर, डायरेक्‍टर, एक्‍सटर्नल अफेयर्स और पार्टनरशिप एसओए, रेकिट ने कहा, महिलाएं परिवर्तन की ध्‍वजवाकह हैं। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर, हम उन महिला शिक्षकों के प्रति अपना सम्‍मान प्रकट करते हैं, जिन्‍होंने बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य और सर्वश्रेष्‍ठ स्‍वच्‍छता प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करते हुए निस्‍वार्थ रूप से बच्‍चों को भेदभाव खत्‍म करने के लिए शिक्षित और सशक्‍त बनाया। कार्यक्रम में सायरा बानो, माननीय सदस्‍य, राज्‍य महिला आयोग, उत्‍तराखंड ने कहा, डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया का स्‍कूल हाईजीन प्रोग्राम समय की जरूरत है। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर, हम सबको साथ मिलकर काम करने की कसम खानी चाहिए ताकि अपने देश के स्‍वच्‍छ भारत मिशन को और मजबूत बनाया जा सके।