देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना टेबल संख्या निर्धारण में की गई विसंगतियों पर आपत्ति जताते हुए भारत निर्वाचन आयोग एवं उत्तराखण्ड निर्वाचन आयोग को आपत्ति दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं उत्तराखण्ड निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना हेतु निर्धारित की गई टेबलों का हवाला देते हुए आशंका व्यक्त की कि इसी प्रकार की विसंगतियां अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी की जाती हैं तो कांग्रेस पार्टी को इस पर घोर आपत्ति है। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरिद्वार जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना टेबलों की संख्या निर्धारित करते हुए अलग-अलग मानकों का प्रयोग किया गया है परिणाम स्वरूप कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले अधिक समयावधि तक चलेगा जिससे मतगणना प्रभावित जोने की प्रबल संभावना है। कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि इसके सम्बन्ध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये जाएं।
कांग्रेस ने मतगणना टेबल संख्या निर्धारण में की गई विसंगतियों पर आपत्ति जताई

More Stories
आयुष मंत्री ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
राज्य कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्ताव पास
विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर